लंदन से जालंधर पहुंचा गुरशमन भाटिया का शव, जन्मदिन पार्टी के बाद से लापता था

गुरशमन सिंह भाटिया (23) का शव इंग्लैंड से जालंधर लाया गया। इसके बाद यहां अंतिम संस्कार किया गया। जालंधर के मॉडल टाउन निवासी गुरशमन सिंह भाटिया 15 दिसंबर को लंदन में लापता हो गए थे। वहां की पुलिस ने तीन दिन बाद उनके शव को बरामद किया था। गुरशमन ईस्ट लंदन पढ़ाई करने गया था। अंतिम बार उसे पूर्वी लंदन के कैनरी वार्फ में देखा गया था। उसे 15 दिन बाद ही एमबीए की डिग्री मिलने वाली थी।

गुरशमन के लापता होने के बाद से ही परिवार उससे संपर्क करने की कोशिश में जुटा था। मगर तीन दिन तक उसका कुछ सुराग नहीं लगा। चौथे दिन गुरशमन के किसी दोस्त ने परिवार को फोन से जानकारी दी गई कि नहर से एक शव मिला है। यह गुरशमन का बताया जा रहा है। इसके बाद परिवार के लोग लंदन के लिए रवाना हुए। इससे पहले भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर युवक के लापता होने की जानकारी साझा की थी। इसके बाद उसके नहर में डूबने की बात सामने आई। 

जालंधर मॉडल टाउन कमेटी के पदाधिकारी राजीव दुग्गल ने बताया कि गुरशमन का 15 दिसंबर को जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के बाद 15 दिसंबर की रात सभी दोस्त अपने-अपने घर चले गए थे। इसके बाद से गुरशमन लापता था। करीब 15 दिन बाद गुरशमन को यूके से एमबीए की डिग्री मिलने वाली थी। परिवार अर्जेंट वीजा लगवा पर वहां पहुंचा। जानकारी के अनुसार गुरशमन भाटिया बीते साल दिसंबर में ही लंदन गया था। उसने लंदन के लॉफबोरो विश्वविद्यालय में दाखिला लिया था। उसके लापता होने की सूचना के बाद से ही पूरे परिवार में मातम छाया था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here