हरियाणा:सीएम निवास पर बाइक सवार युवकों ने किया पथराव

हरियाणा के करनाल जिले में सीएम मनोहर लाल निवास पर कुछ शरारती तत्वों ने रात के समय ईंटें फेंकी। हलचल सुनकर सुरक्षा कर्मी जब बाहर आए तो बदमाश बाइक, स्कूटी पर फरार हो गए। बताया गया है कि करीब 7 लोगों द्वारा ऐसी हरकत की गई।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की कई टीमों ने शहर में नाकाबंदी की। राम नगर पुलिस ने सीसीटीवी चैक किए। वहीं काॅलोनी के लोग भी काफी संख्या में इकट्‌ठा हो गए। ऐसी घटना की निंदा भी की।

इंस्पेक्टर किरण ने बताया कि रात के समय राम नगर में बाइक-स्कूटी पर करीब 7 युवक पहुंचे, जिनके हाथ में ईंटें थीं। उन्होंने ईंटों को निवास पर फेंका। हलचल सुनते ही उनके गार्द बाहर निकल कर आए। गार्द को देखकर सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।

उन्होंने पीछा किया, ताकि पकड़ा जा सके, लेकिन वे चकमा दे गए। पुलिस की कई टीमें इस पर काम कर रही हैं। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। उसी आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पीछा किया तो भाग निकले बदमाश

मौके पर तैनात सचिन ने बताया कि बाइक व स्कूटी पर करीब 7 युवक आए। आते ही ईंटें फेंकी। जब उन्होंने ऐसा किया तो उसने उनका पीछा किया। वे अपनी बाइक-स्कूटी पर भाग गए। उनके चेहरे खुले हुए थे। कोई मास्क या नकाब नहीं था। उनकी पहचान आसानी से हो जाएगी। सीसीटीवी चैक कर रहे हैं।

सीसीटीवी कैमरे होने चाहिएं

कालोनी वासियों ने बताया कि दो बाइकों पर युवक आए थे। शोर सुनकर बाहर आए तो ईंट-पत्थर फेंकने वाला का पता चला। हमने पहले भी कहा था और अब भी कह रहे हैं कि सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिएं। सीएम निवास पर सीसीटीवी कैमरे जरूर होने चाहिएं।

हमें लगा चोर आ गए

पड़ोसी महिला ने बताया कि मुख्यमंत्री के घर पर पत्थर फेंके। जब वे बाहर आए तो पुलिस आई हुई थी। हमें लगा कि चोर आए हुए हैं। पूछने से पता चला कि पत्थर मारे हैं। हमने भी अपने पूरे घर को चैक किया। रात को नींद भी नहीं आई। पहले ऐसी कोई हरकत नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here