Haryana के DGP Manoj Yadav एक बार फिर विवादों में, आईजी ने लगाए उत्पीड़न करने के आरोप

HR BREAKING NEWS. हरियाणा के DGP Manoj Yadav एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। अब उन पर उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। IG वाईपूर्ण कुमार ने अंबाला के SP हामिद अख्तर को एक शिकायत देकर उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही SCST एक्ट के तहत केस दर्ज करने की गुहार लगाई है। SP को दी शिकायत में IG वाईपूर्ण कुमार ने बताया है कि 3 अगस्त 2020 को सार्वजनिक अवकाश था। उस दिन वे शहजादपुर थाने में बने मंदिर में माथा टेकने गए थे। उसी दिन तत्कालीन SP अभिषेक जोरवाल भी मंदिर में गए थे। यह खबर 4 अगस्त के समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुई है।

17 अगस्त को पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने उन्हें एक पत्र जारी किया। इसमें उन्होंने पूछा कि क्या थाने में मंदिर स्थापित करने से पहले सरकार से अनुमति ली गई थी? उस समय अंबाला के SP अभिषेक जोरवाल को न ऐसा कोई पत्र जारी किया गया और न ही ऐसा कोई सवाल पूछा गया। IG कुमार ने कहा कि मामले को लेकर उन्हें काफी प्रताड़ित किया गया है। सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने DG और SP अंबाला को बताया कि शहजादपुर ट्रैफिक थाने में मंदिर 2011 से है और यह उनकी अंबाला पोस्टिंग से पहले का है। लेकिन उनके मंदिर में जाने पर आपत्ति क्यों की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here