हरियाणा : सोनीपत के हिस्ट्रीशीटर निखिल हत्याकांड में खुलासा

हरियाणा के सोनीपत में हिस्ट्रीशीटर निखिल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। CIA-1 की टीम ने 9 हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में 4 स्पेशल शूटर शामिल थे। इनमें यूपी के अनुज, अंकुर, राजा और चौथा शूटर पवन राजपुर गन्नौर का रहने वाला है। रेत के अवैध खनन की रंजिश के चलते विपिन, दौलतराम ,अंकित ने शूटरों को बुलाकर निखिल का मर्डर कराया। पुलिस गिरफ्तार 9 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

10 अप्रैल को हुआ मर्डर

बता दें कि 10 अप्रैल को मेहंदीपुर गांव के हिस्ट्रीशीटर निखिल की 13 गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। उस पर एक दर्जन के करीब केस दर्ज थे। अस्थाई अनाजमंडी में चाय की दुकान खोली थी ओर वहीं पर उसे कुछ बदमाशों ने पिछले सोमवार काे गोलियों से भून दिया था।

खेत खनन को लेकर रंजिश

एसीपी ने बताया कि निखिल के साथ विपिन, दौलतराम ,अंकित की पुरानी रंजिश चल रही थी। इन्होंने ही उसे मारने के लिए शूटर्स बुलाए थे। धीरज, विपिन, दौलतराम और अंकित का ग्रुप रेत खनन का काम करता है। मृतक निखिल भी रेत खनन के धंधे में था। रेत खनन को लेकर इनमें रंजिश चल रही थी।

गांव में अवैध खनन पर भी रार

बताया गया है कि मोनू को निखिल की रेकी के लिए लगाया गया था। निखिल ने भी कई बार रेकी करने वाले मोनू पर फायर किया। धीरज की हत्या को लेकर भी धेय बनाया था। गांव का एरिया में अवैध खनन को लेकर निखिल कहता था कि वह धंधा संभालेगा और अवैध खनन को लेकर काफी खींचतान चल रही थी। दोनों ही पार्टियां बड़े स्तर पर अवैध रूप से रेत का खनन कर रही थी।

सभी पर हत्या व अन्य धाराओं में केस

एसीपी विजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी 9 आरोपी अपराध की दुनिया के मंझे बदमाश हैं। इन सभी पर लूट हत्या, अवैध उगाही व अन्य कई प्रकार की वारदात के 7 से 8 मामले दर्ज हैं। मृतक निखिल (26) भी हिस्ट्रीशीटर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here