हरियाणा: सोनीपत में गोली मार कर व्यक्ति की हत्या

हरियाणा के सोनीपत के एक गांव में लड़ाई-झगड़े की रंजिश में शनिवार दोपहर को गोलियां चल गई। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में खानपुर मेडिकल में दाखिल कराया या है। पुलिस गांव में पहुंच कर छानबीन कर रही है। हालात फिलहाल कंट्रोल में बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सोनीपत के गोहाना क्षेत्र के गांव लाठ में शनिवार दोपहर को मामूली कहासुनी में ही हथियार निकल गए। लड़ाई झगड़े में दो व्यक्तियों को गोली मार दी गई। गांव में इससे हड़कंप मच गया। गोली लगने से सूरज नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं जीतू नाम का व्यक्ति घायल हो गया। गोली उसके पेट में लगी है। दोनों को खानपुर मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। वहां सूरज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। फोरेंसिक टीम को भी गांव लाठ में मौके पर बुलाया गया है। छानबीन जारी है। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही पूरी वारदात से पर्दा उठेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here