हरियाणा: मंत्री कमल गुप्ता ने पानीपत नगर निगम में मारा छापा

हरियाणा के निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने मंगलवार को पानीपत शहर के नगर निगम में छापा मारा। छापे की सूचना पर नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। किसी को भी कार्रवाई की भनक ना लगे इसलिए मंत्री सरकारी वाहन की जगह निजी वाहन से सुबह 9:10 बजे निगम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने लापरवाही पर चार कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया।

छापे के दौरान मंत्री कमल गुप्ता को एक ब्रांच पर ताला लगा मिला। कारण पूछने पर संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने ब्रांच खुलने के समय का ब्यौरा और उसमें कार्यरत कर्मचारियों की सूची मांगी है। इसके बाद मंत्री नगर निगम कमिश्नर के कार्यालय में पहुंचे। वहां बैठकर उन्होंने निगम से संबंधित तमाम रजिस्टर चेक किए। इसमें हाजिरी रजिस्टर, पेंडेंसी रजिस्टर भी शामिल थे। एक घंटा निरीक्षण के बाद मंत्री चंडीगढ़ रवाना हुए।

नगर निगम में हाजिरी रजिस्टर्ड चेक करते मंत्री कमल गुप्ता।

हाजिरी रजिस्टर में एक-एक कर सभी के नाम बोलकर उन्होंने अटेंडेंस ली। इस दौरान उन्होंने आउटसोर्सिंग के तहत लगे गैरहाजिर 4 कर्मचारियों को विभिन्न अनियमितताओं के कारण सस्पेंड कर दिया। हालांकि मंत्री ने सस्पेंड के दो ही कर्मचारियों का नाम उजागर किया। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने चार के सस्पेंड करने की पुष्टि की है। समय पर नहीं आए करीब 12 कर्मचारियों की उन्होंने गैरहाजिरी लगाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here