यमुनानगर में रविवार सुबह एनआईए ने तीन जगह रेड की। टीमों ने तीनों जगहों से एरिया को सील कर दिया है। यह रेड यमुनानगर के चोपड़ा गार्डन, तिलक नगर और गांव सुडेल में चल रही है। रेड के बारे में स्थानीय पुलिस को भी जानकारी नहीं दी गई।
बताया जा रहा है कि यह रेड नशे की तस्करी के संबंध में चल रही है। रेड के दौरान आसपास क्षेत्र की गलियों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं दी जा रही यहां तक मीडिया को भी रेड से दूर रखा गया है।