हरियाणा: 18 से 59 वर्ष के लोगों को मुफ्त में लगेगी बूस्टर डोज-सीएम

हरियाणा में 18 से 59 वर्ष के आयु वर्ग के नागरिकों को मुफ्त बूस्टर डोज लगेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह घोषणा की है। इसमें 300 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसे हरियाणा सरकार ही वहन करेगी। जल्द ही बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू होगा। प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 33 लाख से अधिक लोगों को कोविड रोधी वैक्सीन की पहली और करीब एक करोड़ 88 लाख को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। वहीं अब तक करीब 3,71,700 बूस्टर डोज भी लगाई जा चुकी हैं।

417 नए केस, एक्टिव केस 1757 पहुंच
हरियाणा में कोरोना के मामले तेजी से दस्तक देने लगे हैं। रविवार को प्रदेश में 417 नए केस मिले हैं। अब कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1757 तक पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि इनमें से 1729 मरीज घरों पर ही इलाज ले रहे हैं, जबकि शेष मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं। प्रदेश में संक्रमण दर भी बढ़कर 4.24 प्रतिशत तक हो गई है।

रिकवरी दर 98.25 और मृत्यु दर 1.07 प्रतिशत चल रही है। बुलेटिन के अनुसार, नए केसों की बात करें तो गुरुग्राम में 331, फरीदाबाद में 72, हिसार में पांच, सोनीपत में चार, रोहतक में चार, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, कैथल में एक-एक नया मरीज मिला है। शेष 15 जिलों में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here