हरियाणा: सोनीपत जेल में आपस में भिड़े दो गुट, कई कैदियों को चोटें आईं

हरियाणा के सोनीपत की जेल में रात को बंदियों के दो गुटों में घमासान हो गया। इसमें पांच बंदी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जेल में इन पर दूसरे पक्ष के बंदियों ने पतीले से वार किया। घायलों को रात को ही नागरिक अस्पताल में लाया गया। ये सभी खून से नहाए हुए थे। सिटी पुलिस ने जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोनीपत जेल में रात को 10 बजे के करीब हवालाती बंदी अजीत, अमृत, अजय व अनिल पर अचानक दूसरे पक्ष के बंदी अतुल व इसके भाई आकाश, दीपक व अनिल ने पतीले से हमला कर किया। पांचों बंदियों को बुरी तरह से पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया। हालांकि जेल अफसरों ने कहा कि बंदियों को मामूली चोटें आयी हैं, लेकिन अस्पताल स्टाफ ने बताया कि बंदियों के साथ जमकर मारपीट की गई थी।

जेल उपाधीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि हमलावरों पे घायल बंदियों और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी है। इसको लेकर बंदियों ने उनको कानूनी कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई ओर पूरी जांच का अनुरोध किया है।

कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी के ASI परविंद कुमार ने बताया कि रात को जेल में झगड़े की शिकायत मिली थी। पुलिस ने हवालाती बंदी अतुल, इसके भाई आकाश और इनके साथी दीपक व अनिल के खिलाफ धारा 323,506,34 IPC 46 PACT के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन में लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here