हरियाणा : करनाल में युवक ने किया सुसाइड

हरियाणा के करनाल में आइसक्रीम की फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक ने फैक्ट्री में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

करनाल के सदर बाजार का 28 वर्षीय हनी एक आइसक्रीम की फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार की देर शाम हनी की मां अपने बेटे का इंतजार कर रही थी और करीब 10 बजे फोन भी किया। हनी ने फोन भी उठाया और कहा कि वह थोड़ी देर में आ रहा है। उसकी मां इंतजार कर ही थी कि उसका बेटा आएगा और खाना खाएगा, लेकिन देर रात तक भी नहीं लौटा। इस दौरान मनी की मां इंतजार करते करते सो गई।

फैक्ट्री में जाकर देखा तो गेट पर लगा रखा था फंदा
गुरुवार सुबह भी हनी नहीं लौटा तो मां ने उसके फोन पर कई बार कॉल किए, लेकिन फोन नहीं उठाया। इस पर मनी की मां फैक्ट्री में ही पहुंच गई, जहां आकर उसे पता चला कि हनी ने सुसाइड कर लिया। जिसके बाद उसकी मां बेसुध सी हो गई। मां का रो रोकर बुरा हाल हो चुका था।

मानसिक रूप से परेशान था मनी
मृतक के पिता ने बताया है कि हनी करीब छ महीने से परेशान था। जब कभी भी उससे परेशानी का कारण पूछा जाता तो वह कुछ नहीं बताता था। वहीं फैक्ट्री मालिक का कहना था कि मनी एक मेहनती लड़का था और ईमानदारी के साथ काम करता था, लेकिन ऐसा पता नहीं क्या हुआ कि उसे ऐसा कदम उठाना पड़ा।

पुलिस कर रही मामले की जांच
सिटी थाना के जांच अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करने वाले युवक हनी ने सुसाइड किया है। कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here