हेमकुंड साहिब: अटलाकोटी के समीप हिमखंड आने से रोकी गई यात्रा

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी के समीप आज सुबह हिमखंड आ गया, जिसके चलते दो घंटे तक यात्रा रोक दी गई। मार्ग पर हिमखंड को हटाने के बाद घांघरिया से श्रद्धालु भेज गए। घांघरिया के थाना प्रभारी नरेंद्र कोटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमखंड के चलते यात्रा दो घंटे प्रभावित रही। 

मौसम खुलने के साथ ही हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा चरम पर पहुंचने लगी है। रविवार को करीब 1700 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचे। अटलाकुड़ी ग्लेशियर से हेमकुंड साहिब तक तीन किलोमीटर क्षेत्र में बर्फ के बीच तीर्थयात्री एक दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़ रहे हैं। 

यात्रियों में तीर्थयात्रा को लेकर उत्साह बना हुआ है। दो दिन तक मौसम खराब होने के बाद रविवार को मौसम जैसे ही खुला तो हेमकुंड साहिब की यात्रा करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ गई। 

Iceberg came on Hemkund Sahib Yatra route Atlakoti Yatra started after two hours Uttarakhand news in hindi

हेमकुंड साहिब में इस वर्ष मौसम के खराब होने के बाद सीधे बर्फबारी हो रही है।

Iceberg came on Hemkund Sahib Yatra route Atlakoti Yatra started after two hours Uttarakhand news in hindi

स्थिति यह है कि हेमकुंड साहिब में हिमसरोवर अभी भी बर्फ से ढका हुआ है।

Iceberg came on Hemkund Sahib Yatra route Atlakoti Yatra started after two hours Uttarakhand news in hindi

गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि मौसम सामान्य होते ही हेमकुंड साहिब के तीर्थयात्री सुबह पांच बजे से ही अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here