हिमाचल: CM जयराम ठाकुर का आज सुलह दौरा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुलह विधानसभा क्षेत्र में पहुंच गए हैं। यहां पर सुलह विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर सांसद किशन कपूर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार भी मौजूद रहे। सुलह विस के नागनी में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री नागनी में एक ही जगह पर करोड़ों रुपये की निर्मित व प्रस्तावित लगभग पचास विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। हालांकि यह दौरा पहले दो बार स्थगित हो चुका है।

अबकि बार के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह है। मुख्यमंत्री जैसे ही सुलह पहुंचे उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। अभी कुछ समय के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जनसभा को संबोधित करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार व सांसद किशन कपूर भी जनता को संबोधित करेंगे।

दो बार यह कार्यक्रम रद हो चुका है, इस लिए अबकि बार सभी कार्यकर्ता चाह रहे थे कि यह कार्यक्रम आयोजित हो जाए और आज कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री पहुंचे हैं। कार्यकर्ताओं को उम्मीदें हैं कि विधानसभा सुलह के लिए मुख्यमंत्री कुछ और भी सौगातें दे जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here