हिमाचल विस चुनाव का शंखनाद, शिमला पहुंचे जेपी नड्डा; जीप में निकाला रोड शो

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को शिमला पहुंचे। उनका हेलिकॉप्टर अन्नाडेल में उतरा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, अविनाश राय खन्ना और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। 15 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में खूब जोश दिखा। इसके बाद रोड शो निकाला गया।

नड्डा ने शिमला में रोड शो से हिमाचल प्रदेश में चुनावी शंखनाद किया। अनाडेल से पीटरहॉफ तक नड्डा का रोड शो हुआ। नड्डा विधानसभा से पीटरहॉफ तक ओपन जीप में गए। रोड शो में कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा का प्रदर्शन भी किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ पहुंचे जहां वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

सीएम जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने जेपी नड्डा को राम दरबार का प्रतीक चिह्न और तलवार भेंट की। चार राज्यों में जीत पर फूलों का बड़ा हार पहनाया। उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अनुराग ठाकुर को भी सम्मानित किया गया। 

चार राज्यों में जीत के बाद पहली बार नड्डा हिमाचल आए हैं। चुनावी जीत के बाद शिमला में नड्डा के सम्मान में अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया है। नड्डा का रात्रि ठहराव शिमला में होगा। 10 अप्रैल को सड़क मार्ग से बिलासपुर जाएंगे। 10 अप्रैल को बिलासपुर जाते हुए नड्डा का नम्होल, टुटू, दाड़लाघाट, चमाकड़ी पुल में स्वागत किया जाएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here