हिमाचल: अतुल कौशिक के ३० वर्षीय बेटे प्रबल कौशिक के निधन पर पहुंचे जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के चेयरमैन मेजर जनरल अतुल कौशिक के बेटे प्रबल कौशिक के आकस्मिक निधन पर शोक जताने नाहन पहुंचे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का सुबह अचानक ही कार्यक्रम बना। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को भी रविवार सुबह ही मिली।

मेजर जनरल अतुल कौशिक के घर शिवपुरी पहुंचे मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की। बता दें कि अतुल कौशिक के 30 वर्षीय बेटे प्रबल कौशिक का निधन शनिवार सुबह तीन बजे के आसपास चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में हुआ था। प्रबल कौशिक दिल्ली में एक कंपनी में कार्य कर रहे थे। करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here