इतिहासकार, कला विदुषी कपिला वात्स्यायन का निधन

पद्मविभूषण से सम्मानित देश की मशहूर कलाविद् एवं राज्यसभा की पूर्व मनोनीत सदस्य कपिला वात्स्यायन का बुधवार को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। श्रीमती वात्स्यायन के निधन से कला जगत में शोक की लहर है। वह हिंदी के यशस्वी दिवंगत साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन “अज्ञेय” की पत्नी थीं।

आपको बता दें कि साठ के दशक में अपने पति से तलाक के बाद वह एकाकी जीवन व्यतीत कर रही थीं। दिल्ली में जन्मी कपिला वात्स्यायन संगीत नृत्य और कला की गहरी विदुषी थी। उनकी शिक्षा दीक्षा दिल्ली, बीएचयू और अमेरिका के मिशिगन विश्वविद्यालय में हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here