महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जिहाद का पाठ पढ़ाया: कांग्रेस नेता शिवराज

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी है, जिस पर विवाद हो सकता है। दरअसल, वे गुरुवार को दिल्ली में एक किताब के विमोचन के कार्यक्रम में शामिल हुए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने भगवत गीता को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर वे निशाने पर आ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जिहाद सिर्फ कुरान में ही नहीं बताई गई है। तमाम कोशिशों के बाद भी अगर कोई स्वच्छ विचार को नहीं समझता, तो शक्ति का उपयोग करना चाहिए। गीता में भी इसका जिक्र है। महाभारत में श्रीकृष्ण जी ने भी अर्जुन को यही पाठ पढ़ाया था। अब इसे आप क्या कहेंगे?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here