भारत विश्व पटल पर एक उभरती हुई शक्ति के रुप में पहचाना जा रहा है: पीयूष

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है। आज एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ने विश्व समूह के सामने जो कम विकसित देश हैं उनकी चिंताओं के बारे में बहुत ही मजबूती से अपनी बात रखी। भारत आज विकासशील देशों की आवाज बन कर खड़ा है। उन्होंने दावा किया कि विश्व ने स्वीकार किया है कि भारत की बातों में जोर है, सच्चाई है और संवेदनशीलता है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि मैं समझता हूं कि आज पूरे विश्व में भारत का जो सम्मान है और भारत विश्व पटल पर एक उभरती हुई शक्ति के रुप में पहचाना जा रहा है उसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है। आज विश्व स्वीकार करता है कि भारत ने विश्व व्यापार संगठन में अन्य देशों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए अच्छे निर्णय लेने में नेतृत्व दिखाया है। उन्होंने कहा कि आज विश्व स्वीकार करता है कि भारत ने विश्व व्यापार संगठन में अन्य देशों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए अच्छे निर्णय लेने में नेतृत्व दिखाया है। भारत अब डील मेकर है डील ब्रेकर नहीं। 

इससे पहले केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि भारतीय किसानों और मछुआरों के खिलाफ एक बड़े वैश्विक अभियान के बावजूद भारत कई साल के बाद विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में अनुकूल परिणाम हासिल करने में सफल रहा है। गोयल ने सम्मेलन को ‘परिणाम उन्मुख’ बताते हुए कहा कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया के सामने भारत और विकासशील दुनिया के लिए प्राथमिकता वाले मुद्दों को पेश करने में शत प्रतिशत सफल रहा है। प्रतिनिधिमंडल को लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन मिलता रहा। उन्होंने कहा कि कुछ देशों ने शुरुआत में रविवार को और सोमवार को झूठा अभियान चलाने का प्रयास किया कि भारत का रुख अड़ियल है और इसके कारण मामलों में कोई प्रगति नहीं हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here