चीन-पाकिस्तान के युद्धाभ्यास पर भारतीय नौसेना की नजर

नयी दिल्ली। भारतीय नौसेना पाकिस्तान में आयोजित युद्धाभ्यास में हिस्सा लेने के लिए जा रही चीनी पनडुब्बियों और युद्धपोतों पर करीब से नजर रखे हुए है। सरकारी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चीनी युद्धपोतों और पनडुब्बियों के मलक्का जलडमरुमध्य के रास्ते हिंद महासागर में दाखिल होने के साथ ही नौसेना ने उन पर नजर रखनी शुरू कर दी थी।

समुद्री सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान के साथ होने वाले युद्धाभ्यास के लिए चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने अग्रिम मोर्चे के युद्धपोतों और पनडुब्बियों सहित कई पोतों को तैनात किया है।

सूत्रों ने बताया कि भारत की व्यापक समुद्री निगरानी के तहत नौसेना राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के अनुरूप, हिंद महासागर क्षेत्र में सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here