भारत की स्थित भी अफगानिस्तान- श्रीलंका जैसी होगी: अभिषेक बनर्जी

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को ईंधन की कीमतों और महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में लोग खाना नहीं खा पाएंगे, यह श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसा होगा। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से लोग तंज आ चुके हैं। कीमतें आसमान छू रही हैं। मध्यम वर्ग बुरी तरह से संकट में है।

उन्होंने कहा कि आठ साल पहले भी स्थिति ऐसी नहीं थी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमतों में इजाफा किया गया है। जिसकी वजह से लोग पेट्रोल नहीं भरा पा रहे हैं। पूरे देश में लोग एक ही स्थिति में है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो लोग खाना नहीं खा पाएंगे। श्रीलंका-अफगानिस्तान जैसे हालात होंगे, लोग श्रीलंका-अफगानिस्तान की तरह भाजपा के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

आपको बता दें कि श्रीलंका में अभी तक का सबसे गहरा आर्थिक संकट छाया हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन में कब्जा जमाया हुआ है। गोटबाया राजपक्षे ने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। वहां पर खाद्य सामान से लेकर ईंधन, दवाईयां समेत तमाम चीजों की कमी है। ऐसे में जल्द ही सर्वदलीय सरकार का गठन होने की संभावना जताई जा रही है।

आवास योजना का नाम बदलने से जुड़े सवाल पर अभिषेक बनर्जी ने बताया कि यह बंगाल का घर है, इसलिए मुख्यमंत्री ने इसका नाम बांग्ला आवास योजना रखा है। इसी के साथ ही उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र ने पैसा रोक दिया। यह बात भाजपा नेता अलग-अलग जगहों पर कह रहे हैं। ऐसे नहीं चल सकता है। केंद्र भुगतान करे या न करे, मुख्यमंत्री जनता के साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों को बंगाली पैसे से वंचित किया जा रहा है। भाजपा इनकम टैक्स और जीएसटी के नाम पर मोटी रकम ले रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here