इंदौर को भाया यूरोप के देशों का क्रूज, गमिर्यों के लिए पहली पसंद

इंदौर। स्विटजरलैंड के बर्फ से लदे पहाड, स्किईंग, स्पेन में स्काय डायविंग के लिए यूरोप जाने वाले इंदौरियों में क्रूज को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। यूरोप के खूबसूरती देखने के साथ अब लोग स्पेन, ग्रीस, इटली से चलने वाले सात सितारा क्रूज को भी अपने पैकेज में जुडवाने लगे है। अच्छी बात है कि शहर की ट्रेवल इंडस्ट्री अब कोरोना के काल के पहले के समय में से भी बेहतर हो गई है। पहले की तुलना में 20 प्रतिशत तक का उछाल है। इंदौर के लोग यूरोप में छुट्टियां मनाना अधिक पसंद कर रहे हैं।

इंदौर से वैसे हर सप्ताह प्रदेश की एक मात्र दुबई की अंतरराष्ट्रीय उड़ान चलती है, जिससे हर सप्ताह ही 100 से अधिक यात्री दुबई जाते है। लेकिन इसके अलावा भी दुनिया के दूसरे शहरों में लोग जाना पंसद करते है। अभी शुरू हुई छुट्टियों के सीजन से ही यूरोप जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।

ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हैमेन्द्र सिंह जादौन बताते है। वैसे तो इंदौर से यात्री दुनिया के लगभग प्रमुख देशों की यात्रा करते हैं, लेकिन सबसे अधिक यात्री दुबई, सिंगापुर और मलेशिया जाते हैं। लेकिन इन दिनों यूरोप जाने का ट्रेंड बढ़ गया है। प्रदेश में खासकर इंदौर के लोगों को छुट्टियों में पर्यटन के लिए यूरोप पसंद आ रहा है। हमारे ट्रेवल एजेंटों के यहां सबसे ज्यादा बुकिंग ही यूरोप के विभिन्न देशों के लिए हो रही हैं। इस टूर में सबसे ज्यादा पूछताछ भी उन जगहों की है जहां क्रूज की सुविधा मिल सकती हो। जादौन बताते हैं कि इंदौर से इस सीजन में 4 हजार से अधिक लोग यूराेप में छुटि्टयां मनाने जाएंगे, जबकि कोरोना के पहले यह संख्या तीन हजार तक थी।

यूरोप के इन देशों में जाते है लोग

जादौन बताते है कि लोग यूरोप के स्विटजरलैंड, फ्रांस, इटली, क्रोएशिया,आस्ट्रिया, नीदरलैंड्स, स्पैन और जर्मनी जाना पसंद करते है। इसके लिए लंबी छुट्टी प्लान करते हैं। इन देशों में हम लोगों के न्यूनतम 10 रात 11 दिन का टूर बनाकर देते हैं, जिससे लोग पूरो यूरोप एक्सप्लोर कर सके। इसके अलावा लोग वहां पर एक्टिविटी के लिए ज्यादा जाते हैं, जिसमें स्पैन में स्काय डायविंग सबसे प्रमुख है। इसके अलावा पहाड़ों पर ट्रैकिंग भी करते हैं।

इंदौर में ही वीजा बायोमेट्रिक की सुविधा

पिछले कुछ सालों से इंदौर में ही यूरोप के लिए शेनजेन वीजा, यूएस वीजा के लिए बायोमेट्रिक की सुविधा शुरू हो गई है। पहले लोगों को इसके लिए मुंबई या दिल्ली के दूतावास जाना होता था, लेकिन अब यह काम इंदौर में ही हो रहा है। इससे लोगों को वहां नहीं जाना होता है। यह सुविधा केवल इंदौर में ही मिल रही है।

जादौन ने बताया, दुबई और थाइलैंड ऐसी जगह है, जहां पर लोग 12 माह जाते हैं। इसके अलावा अब लोग वियतनाम जाने लगे हैं। इसके अलावा कपल्स की पहली पंसद, बाली, मालदीव और सिंगापुर है। वहीं एज्युकेशन के लिहाज से लोग यूएसए और आस्ट्रेलिया ज्यादा जाते हैं। कजाकिस्तान, बाकू और अजरबैजान जैसे देश भी बीते कुछ साल में लोगों की पंसद बन कर उभरे हैं। वहीं बिजनेस टूर के लिहाज से लोग चीन जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here