जम्मू-कश्मीर लाइव: उधमपुर सीट पर 57.09% मतदान, जसरोटा में सबसे ज्यादा

उधमपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में  आज मतदान हो रहा है। इसके लिए 2,637 मतदान केंद्रों पर 16,23,195 मतदाता वोट देकर 12 प्रत्याशियों में से एक को अपना सांसद चुनेंगे। अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद यह जम्मू कश्मीर में पहला लोकसभा चुनाव है। लोकसभा चुनाव पांच चरण में होंगे। इसके बाद 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

दोपहर बाद उधमपुर लोकसभा सीट पर एक बार बादल छाए। घने बादलों और तेज हवाई के बीच लोगों मतदान करते रहे। इसके साथ ही कठुआ में चार बजे के करीब तेज बारिश शुरू हो गई। ऐसे मतदाताओं को मतदान केंद्र में ही बनाए गए हॉल में पहुंचाया गया। बारिश के बावजूद भी लोगों का लोकतंत्र के पर्व में भारी उत्साह है।

उधमपुर सीट पर 3 बजे तक 57.09% मतदान

उधमपुर लोकसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक 57.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा जिला कठुआ की जसरोटी विस सीट पर 62.03 फीसदी वोटिंग हुई है। 

विधानसभा (विस) सीट वार देखें परिणाम

  • विस सीट- वोटिंग प्रतिशत में
  • बनी – 54.71
  • बनिहाल – 48.03
  • बसोहली- 56.56
  • भद्रवाह- 53.78
  • बिलावर- 58.21
  • चिनैनी- 58.03
  • डोडा- 58.06
  • डोडा पश्चिम- 59.05
  • हीरानगर- 57.62
  • इंद्रवाल- 61.10
  • जसरोटा- 62.03
  • कठुआ (एससी)- 59.27
  • किश्तवाड़- 49.34
  • पाडर-नागसेनी- 56.62
  • रामबन- 57.98
  • रामनगर (एससी)- 58.63
  • उधमपुर पूर्व- 61.30
  • उधमपुर पश्चिम- 58.82
  • कुल- 57.09
     

आसमान में बादल छाए, बारिश को लेकर अलर्ट जारी

उधमपुर लोकसभा सीट पर मतदाना जारी है। दोपहर बाद मतदान में तेजी देखी गई। इसके साथ ही तीन बजे के करीब उधमपुर सीट के अधिकतर क्षेत्रों में एक बार फिर बादल छा गए हैं। बारिश को लेकल अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में एक बार फिर बारिश हो सकती है। सुबह कई जगह बारिश हो चुकी है।

उधमपुर सीट पर 1 बजे तक 43.11 प्रतिशत हुआ मतदान

उधमपुर लोकसभा सीट पर दोपहर एक बजे तक 43.11 प्रतिशित मतदान हो गया है। कठुआ जिला जसरोटा विधासभा सीट पर सबसे ज्यादा 48.94 फीसदी वोटिंग हुई है। उधमपुर लोकसभा सीट में 18 विधानसभा (विस) सीटें हैं।

विस सीट वार देखें परिणाम

  • विस सीट- वोटिंग प्रतिशत में
  • बनी – 41.98
  • बनिहाल – 30.41
  • बसोहली- 44.88
  • भद्रवाह- 43.01
  • बिलावर- 43.64
  • चिनैनी- 43.39
  • डोडा- 46.87
  • डोडा पश्चिम- 48.82
  • हीरानगर- 43.30
  • इंद्रवाल- 48.87
  • जसरोटा- 48.94
  • कठुआ (एससी)- 45.25
  • किश्तवाड़- 34.24
  • पाडर-नागसेनी- 48.56
  • रामबन- 45.75
  • रामनगर (एससी)- 42.17
  • उधमपुर पूर्व- 48.30
  • उधमपुर पश्चिम- 36.31
  • कुल- 43.11

हीरानगर के करोल कृष्णा में ईवीएम में खराब

जिला कठुआ की तहसील हीरानगर के करोल कृष्ण के मतदान केंद्र में ईवीएम के खराब होने का मामाल सामने आया है। इसे देखते हुए इस केंद्र पर वोटिंग रोक दी गई है। प्रेक्षक को मौके पर बुलाया गया है। उनके पहुंचने पर जांच किए जाने के बाद मतदान फिर शुरू होगा। हालांकि अन्य सभी केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। 

पहली बार मतदान करने पहुंच रहे युवा उत्साहित

पहली बार मतदान करने के लिए पहुंच रहे युवाओं में उत्साह देखने को मिला। 2019 के लोकसभा चुनावों में उधमपुर सीट पर 70.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने बताया है कि कुल 84,468 संभावित पहली बार मतदाता हैं, जिनकी आयु 18-19 वर्ष है, जिनमें से 45,825 युवक, 38,641 युवतियां और दो थर्ड जेंडर शामिल हैं।

निर्वाचन क्षेत्र में बड़ी संख्या में बुजुर्ग आबादी भी है, जिसमें 80 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 12,020 पुरुष और 13,612 महिलाएं हैं। कुल मिलाकर 25,632 अनुभवी मतदाता चुनावी प्रक्रिया में योगदान दे रहे हैं। 

दोपहर होने के साथ ही मतदान के लिए लंबी होने लगी कतारें

दोपहर होने के साथ ही उधमपुर लोकसभा सीट पर मतदान के लिए मतदाताओं की कतारें लंबी होना शुरू हो गई हैं। कठुआ में बने अलग-अलग मतदान केंद्रों पर वोटर बड़ीं संख्या में उत्साह के साथ वोट करने के लिए पहुंच रहे हैं।

उधमपुर लोकसभा सीट पर 11 बजे तक 22.60 प्रतिशित मतदान हुआ

उधमपुर सीट में पांच जिलों की 18 विस (विधानसभा) सीटें हैं। 11 बजे तक किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा और उधमपुर पश्चिम विस सीट में सबसे कम वोटिंग हुई है।

देखें विस सीटवार मतदान सुबह 11 बजे तक

  • बनी- 25.18%
  • बनिहाल-15.66%
  • बसोहली-19.21%
  • भद्रवाह-26.34%
  • बिलावर-28.51%
  • चिनैनी-16.31%
  • डोडा-28.91%
  • डोडा पश्चिम-25.42%
  • हीरानगर-26.45%
  • इंदरवाल-28.56%
  • जसरोटा-26.62%
  • कठुआ (एससी)-22.15%
  • किश्तवाड़-31.27%
  • पाडर-नागसेनी-25.21%
  • रामबन-23.03%
  • रामनगर (एससी)-15.31%
  • उधमपुर पूर्व-18.96%
  • उधमपुर पश्चिम-14.05%

उधमपुर एडीसी कार्यालय में सजा पिंक बूथ

उधमपुर जिला प्रशासनिक कार्यालय परिषद में मौजूद एडीसी कार्यालय में पिंक पोलिंग स्टेशन स्थापित किया गया है, जिसमें सिर्फ महिला पोलिंग स्टाफ की तैनाती की गई है। इसका उद्देश्य महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना है। साथ ही महिलआों को उनके लोकतंत्र से जुड़े कर्तव्य  और अधिकारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि आधी आबादी भी केंद्र की अगली सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभा सके।

रामनगर के मतदान केंद्र में बच्चों के लिए खिलौने, महिलाओं के मेहंदी इंतजाम

जिला उधमपुर के रामनगर के मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल में मतदातों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां मतदान केंद्र महिलाओं के लिए मेहंदी लगाने का प्रबंध किया गया है। साथ ही बच्चों के लिए खिलौने भी रखे गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here