झारखंड:भाजपा नेता सूरज कुमार सिंह की चाकू मारकर हत्या

किसी काम से घर लौट रहे युवा भाजपा नेता की चाकू से वार करने पर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी दी कि मृतक का नाम सूरज कुमार सिंह था और इसकी उम्र 26 वर्ष थी और झारखंड में एक जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के महासचिव के तौर पर काम करता था।

पुलिस ने बताया कि उसने टाटा मुख्य अस्पताल में गुरुवार को सुबह दम तोड़ दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो सरकार में अपराधी राज कर रहे हैं और अपराध कर रहे हैं।

घर लौटते वक्त किया हमला
पुलिस ने बताया  कि सिंह को सोनू सिंह और उसके साथियों ने मंगलवार को बागबेरा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू में उस समय चाकू मार दिया जब भाजपा नेता सूरज घर लौट रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एम तमिल वनन ने कहा कि सूरज और सोनू जमीन के बीच एक टुकड़े को लेकर विवाद था।

पुलिस ने आगे जानकारी दी कि उन्होंने सोनू और एक किशोर के साथ दो अन्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि भाजयुमो का जिला महासचिव बनने के बाद से ही सूरज काम में अडंगा लगा रहा था।

भाजपा ने उठाए सवाल
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए, दो आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि नाबालिग को किशोर गृह में रखा गया है। वहीं इस मामले पर अब राजनीति जोर पकड़ रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है और अपराधी निडर हो गए हैं।

दीपक प्रकाश ने मृतक के परिवार के एक सदस्य के लिए मुआवजा और नौकरी की मांग की। मृतक भाजपा नेता सूरज की बहन की शादी 12 दिसंबर को होने वाली थी, उससे तीन दिन पहले ही उसकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here