झारखंड: हजारीबाग में राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या

झारखंड के हजारीबाग जिले में एक 29 वर्षीय राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना कंडाबेर बरियातू गांव में बुधवार को घटी। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि दो अज्ञात लोगों ने मिलकर राजमिस्त्री की हत्या कर दी।

पुलिस को संदेह है कि आपसी कलाह के कारण राजमिस्त्री की हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए तलाशी जारी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here