झारखण्ड: यक्ष्मा विभाग के कर्मचारी ने लगाई फांसी

पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में जिला यक्ष्मा विभाग के कर्मचारी संजय तिवारी ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी विभाग को मिली तो हड़कंप मच गया। किसी को भरोसा नहीं हो रहा था कि संजय फांसी लगा ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

जिला स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे हैं। सिविल सर्जन डा. एके लाल सहित दर्जनों कर्मचारी संजय के घर पहुंचे। संजय शनिवार को कार्यालय आया था। सोमवार को नहीं आया था। दोपहर में उसकी मौत की सूचना विभाग को मिली। बताया जा रहा है कि संजय कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद को लेकर तनाव में चल रहा था। हालांकि, पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here