जींद:रेलवे पुल के पास भ्रूण मिलने से फैली सनसनी

हरियाणा के जींद में जयंती देवी मंदिर के सामने हांसी ब्रांच नहर रेलवे पुल के पास भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गयी। भ्रूण को बुरी तरह कुत्तों ने नोचा हुआ था, जिससे उसकी एक टांग और पेट के अंदर का हिस्सा अलग हो चुका था। भ्रूण लड़की का है या लड़के का फ़िलहाल यह नही पता नहीं लग पाया है। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

दो टुकड़ों में मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार जयंती देवी मंदिर के सामने हांसी ब्रांच नहर में रेलवे पुल के पास भ्रूण पड़ा देखा गया। भ्रूण को बुरी तरह कुत्तों ने नोचा हुआ था, जिससे उसकी एक टांग व पेट के अंदर का हिसार अलग हो चुका था। भ्रूण लगभग दो से तीन महीने का दिखाई दे रहा है। भ्रूण लड़के का है या लड़की का, इसका अभी पता नहीं लग पाया है।

PGI रोहतक रेफर

देखने मे ऐसा लग रहा है कि किसी महिला ने घिनौनी हरकत छुपाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस में मौके पर पहुंच कर भ्रूण को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने भ्रूण को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here