करौली हिंसा: स्थिति समान्य होने पर कर्फ्यू को हटा लिया गया

करौली में हिंसा के बाद दो अप्रैल को कर्फ्यू लगाया गया था। रविवार को यह कर्फ्यू खत्म हो गया। जिला मजिस्ट्रेट ने 17 अप्रैल तक सुबह सात बजे तक कर्फ्यू बढ़ाने के आदेश दिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब कर्फ्यू के लिए कोई नया आदेश नहीं जारी किया गया है। 
शहर में करीब पांच बार कर्फ्यू की अवधि बढ़ाई गई थी। प्रशासन ने दो दिन पहले ही कर्फ्यू में 12 घंटे की ढ़ील दी थी। जिससे बाजारों में रौनक देखने को मिली। लोगों ने जमकर खरीदारी की। वहीं अब स्थिति समान्य होने पर कर्फ्यू को हटा लिया गया है। अब शादी के सीजन में लोग जमकर खरीदारी कर पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहर में एहतियातन पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। वहीं नवनियुक्त कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने रविवार को पदभार संभाल लिया है। 
क्या था मामलाकरौली में दो अप्रैल को हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया था। लोग अपने वाहन और बाइक छोड़कर भाग निकले। उपद्रवियों ने 35 से अधिक दुकानों, मकानों और बाइकों को आग के हवाले कर दिया था। बिगड़ते हालात को देखते हुए शहर में पहले धारा 144, कर्फ्यू और फिर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। हिंसा में पुलिसकर्मियों सहित 43 लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद से कई बार यहां कर्फ्यू बढ़ाया गया। कहा गया कि डीजे पर भड़काऊ गाने बजाने पर रैली में पथराव किया गया, जिसके बाद हिंसा भड़क गई। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here