केजरीवाल ने दी चन्नी को सलाह- दागियों को हटाओ

कांग्रेस के लिए पंजाब में राजनीतिक संकट लगातार बरकरार है। इस बीच अब पंजाब में चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी ने कहा है कि सिर्फ आप ही पंजाब को एक स्थिर, अच्छी और ईमानदार सरकार दे सकती है। विधानसभा चुनाव में केवल 4 महीने रह गए हैं। 4 महीने बाद जब चुनाव होंगे तब आप पंजाब में स्थिर और ईमानदार सरकार देगी। ये बातें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में कही है।

दरअसल, पंजाब में कांग्रेस के बीच उठते घमासान के बाद लगातार राजनीतिक संकट बरकरार है। पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह से शीर्ष आलाकमानों को सिद्धू के बगावती तेवर के बाद इस्तीफा लेना पड़ा और चन्नी सरकार का ऐलान किया गया। लेकिन, उसके बाद मंगलवार को अचानक से नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से फिर से पार्टी के लिए अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले संकट गहरा गया है। 

केजरीवाल ने कहा है कि मैं चरणजीत सिंह चन्नी से निवेदन करता हूं कि वे जितने दागी मंत्री, विधायक और अफ़सर है, उनको तुरंत हटाएं। इनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएं। जो वादे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किए थे उन वादों को चरणजीत सिंह चन्नी पूरा करें। दागियों को सरकार में और प्रशासन में नियुक्ति करने का आरोप सिद्धू ने भी लगाया है। अब केजरीवाल ने भी चन्नी सरकार को घेर लिया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बरगाड़ी मामले के साजिशकर्ताओं के ख़िलाफ़ कार्रवाई करें। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि सभी किसानों के लोन माफ़ करेंगे चरणजीत सिंह चन्नी किसानों के लोन माफ़ करें। हम पंजाब में ऐसा मुख्यमंत्री देंगे की जिस पर आप सब को गर्व होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here