केंद्रीय मंत्री का आरोप- दिल्ली के CM केजरीवाल ने किया तिरंगे का अपमान, LG को लिखी चिट्ठी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा गलत तरीके से लगाया जाता है। यह आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल को पत्र लिखा है।

केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय ध्वज को गलत तरीके से लगाया जाता है। दो ध्वजों को ऐसे लगाया जाता है जिसमें लगता है कि ध्वज पर हरी पट्टियां बढ़ाई गई है। ध्वज की जो संवैधानिक मर्यादा है वो बनी रहनी चाहिए।

प्रहलाद पटेल ने कहा कि जिस तरीके से बैकग्राउंड में तिरंगे को लगाया गया है उसमें ऐसा लगता है कि सफेद हिस्से को कम करके हरे हिस्से को जोड़ दिया गया है। यह राष्ट्रीय ध्वज संहिता का उल्लंघन है।

केंद्रीय मंत्री ने उप राज्यपाल को जो पत्र लिखा है उसमें लिखा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल टीवी चैनल पर जब संबोधन करते हैं तो उनकी कुर्सी के पीछे लगे राष्ट्रीय ध्वज के स्वरूप पर ध्यान चला जाता है। उन्होंने लिखा है कि भारत सरकार गृह मंत्रालय की ओर से निर्दिष्ट भारतीय झंडा संहिता में उल्लेखित भाग 1 के 1.3 मानकों का प्रयोग नहीं दिखाई देता है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या आम आदमी पार्टी की ओर से इस पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री जब प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं पीछे तिरंगा लगा होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here