ईडी की कस्टडी से केजरीवाल ने जारी किया पहला आदेश

नई दिल्ली। आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डिंग मामले में बीते गुरुवार को गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ईडी की कस्टडी से पहला आदेश जारी किया है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी की कस्टडी से जल मंत्रालय को लेकर पहला आदेश जारी किया है। उन्होंने नोट के जरिए जल मंत्री को एक आदेश जारी किया है। इसे लेकर आज यानी रविवार सुबह 10 बजे जल मंत्री आतिशी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। वह इस प्रेस वार्ता में सीएम के आदेश के संबंध में जानकारी देंगी।

21 मार्च को हुई थी गिरफ्तारी

मालूम हो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइंस इलाके में उनके आधिकारिक आवास पर दो घंटे की तलाशी के बाद कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें शुक्रवार को 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया गया।

जेल से चलेगी सरकार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से उनकी पार्टी के नेताओं ने आश्वासन दिया है कि केजरीवाल मुख्यमंत्री बने रहेंगे और “जरूरत पड़ने पर जेल से सरकार चलाएंगे।”

विरोध प्रदर्शन की तैयारी में आप कार्यकर्ता

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कार्यकर्ता आज रविवार को फिर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here