खालिस्तानी समर्थक अवतार सिंह खंडा की यूके में मौत

खालिस्तानी समर्थक और अमृतपाल सिह का करीबी अवतार सिंह खंडा की विदेश में मौत होने का मामला सामने आया है। वह एक निजी अस्पताल में भर्ती था। उस पर यूके में भारतीय तिरंगे का अपमान करने का आरोप है। तिरंगे के अपमान मामले की जांच अब एनआईए भी कर रही है। कनाडा के वरिष्ठ लेखक गुरप्रीत सिंह सहोता ने उसकी मौत की पुष्टि की है।

अवतार सिंह खंडा का परिवार मोगा में रहता है। उसकी माता चरनजीत कौर एक स्कूल में टीचर है। उसकी एक बहन भी है। खंडा 2014 में इंग्लैंड गया था। उसकी बहन स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करती है। कुछ समय पहले जब अमृतपाल केस की जांच चल रही थी तो सुरक्षा एजेंसियों ने उसके परिजनों से पूछताछ की थी। 

चाचा और पिता का हुआ था एनकाउंटर
1988 में खंडा के चाचा बलवंत सिंह खुकराना को सुरक्षा बलों ने एक एनकाउंटर में मार गिराया था। खंडा के पैदा होने के तीन साल बाद ही 3 मार्च 1991 को उसके पिता कुलवंत सिंह खुकराना का भी सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर कर दिया था। अवतार के पिता और चाचा दोनों ही खालिस्तानी फोर्स के एक्टिव मेंबर थे। अवतार का मामा गुरजंत सिंह बुधसिंहवाला खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का प्रमुख था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here