मुजफ्फरनगर में हिंदू राष्ट्र के लिए क्रांति सेना का प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर में क्रांति सेना ने प्रदर्शन करते हुए देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की। शहर में जनाक्रोश रैली निकालते हुए प्रदेश में केंद्र सरकार से मांग की गई कि जो वादे चुनाव पूर्व किए गए थे, उनको पूरा किया जाए।रविवार को क्रांति सेना ने राजकीय इंटर कालेज मैदान में एकत्र होकर भारतीय जनता पार्टी पर चुनाव पूर्व किए गए वादे को पूरा न करने का आरोप लगाया।

रैली निकाल कर किया प्रदर्शन
क्रांति सेना कार्यकर्ता यहां से जन आक्रोश रैली निकालते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर पहुंचे। इस दौरान जमकर प्रदर्शन किया गया। क्रांति सेना कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश को हिंदू राष्ट्र बनाया जाए। इसके अलावा 10 लाख से अधिक कश्मीरी पंडित बेघर हुए इधर-उधर देश में भटक रहे हैं। उन्हें कश्मीर में आवश्यक सुविधा देकर बसाया जाए।

निराश्रित गोवंश को गोशाला पहुंचाया जाए
क्रांति सेना नेता ललित शर्मा ने कहा कि शहर में गोवंश निराश्रित घूम रहा है। जबकि लाखों रुपए का बजट गौशालाओं के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि निराश्रित गोवंश को गोशाला पहुंचाया जाए। देश में बांग्लादेशी और रोहिंग्या लोगों को चिन्हित कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। ललित मोहन शर्मा ने मांग की की प्रदेश के वक़्फ़ बोर्ड और अल्पसंख्यक आयोग को भंग कर दिया जाए। क्रांति सेना पदाधिकारियों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भी भेजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here