पांच से नौ तक दिल्ली में हलकी बारिश की सम्भावना

देश की राजधानी दिल्ली में काफी दिनों से कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान किए हुए है। दिन में खिली धूप थोड़ी राहत प्रदान कर रही है, लेकिन सुबह और शाम ठिठुरन बढ़ रही है। अब मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार से धूप की जगह बादल लेंगे और इसके साथ हल्की बारिश होगी। राहत की बात यह है कि इससे सर्दी पर कुछ ब्रेक लगेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से बढ़कर 10 से 11 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 

दिल्ली में सोमवार को एक बार फिर से धूप खिली और इससे ठंड से राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

रविवार को अधिकतम तापमान 20.4 और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में पांच जनवरी से हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। यह हल्की बारिश रविवार (नौ जनवरी) तक जारी रहेगी। 

विभाग ने चार जनवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहने की संभावना जताई है। पांच जनवरी से न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। पांच व छह जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, सात व आठ जनवरी को 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। नौ जनवरी से अधिकतम तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी।

  • पूर्वानुमान: आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे, सुबह केसमय हल्की धुंध रहेगी। 
  • अधिकतम तापमान: 21.5 डिग्री सेल्सियस 
  • न्यूनतम तापमान: 05.4 डिग्री सेल्सियस
  • 04 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5:38 मिनट
  • 05 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:15 मिनट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here