यूक्रेन रूस युद्ध: 7000 रूसी सैनिकों को मौत के घाट उतारा

रूस ने मारियुपोल में एक ड्रामा थिएटर और स्वीमिंग पूल पर किया हमला

रूस ने मारियुपोल में एक ड्रामा थिएटर और स्वीमिंग पूल ‘नेप्टयून’ पर हवाई बमबारी की है। बताया जा रहा है कि यहां सैकड़ों आम नागरिक शरण लिए हुए थे जिसमें 80 फीसदी बच्चे और महिलाएं थीं। सीएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, रूस की ओर से की गई हवाई बमबारी के बाद ड्रामा थिएटर और स्वीमिंग पूल को भारी क्षति पहुंची है। रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में बड़े पैमाने पर महिलाओं और बच्चों के मारे जाने की आशंका है।

7000 रूसी सैनिकों को मौत के घाट उतारा: यूक्रेन

यूक्रेनी सेना ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने 7000 रूसी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। जबकि 14000 रूसी सैनिक घायल हो गए हैं।

यूक्रेनी शहर के मेयर को रूस ने किया रिहा

यूक्रेन के मेलितोपोल के मेयर को रूस ने रिहा कर दिया है लेकिन इसके बदले में रूस ने अपने 9 रूसी सैनिकों को आजाद करवा लिया है।

पुतिन युद्ध अपराधी: बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध अपराधी के रूप में बताया है। वहीं बाइडन के बयान पर रूस राष्ट्रपति कार्यालय ने कड़ी आपत्ति जताई है।

भारतीय न्यायधीश ने रूस के खिलाफ वोटिंग की

भारत के स्टैंड के विपरीत अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में भारतीय न्यायधीश ने रूस के खिलाफ वोटिंग की है। भारत के न्यायाधीश दलवीर भंडारी (Justice Dalveer Bhandari) ने  रूस के खिलाफ अपनी वोटिंग की है। न्यायमूर्ति भंडारी को  समय-समय पर आईसीजे में नामित किया जाता रहा है।

यूक्रेन का दावा- 7000 रूसी सैनिकों को उतारा मौत के घाट, 14000 हुए घायल

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 22वें दिन भी जंग जारी है। इस युद्ध में रूस आए दिन यूक्रेन पर और अधिक हमलावर होता जा रहा है। वहीं इस संकट के बीच छह देशों ने यूक्रेन में मानवीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए आज यूएनएससी की आपातकालीन बैठक बुलाई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय अदालत ने रूस को आदेश दिया कि वह यूक्रेन पर तुरंत हमला बंद करे।

यूक्रेन का दावा: बढ़त नहीं बना पा रहे रूसी सैनिक

यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ओलेक्सी अरेस्टोविच ने कहा है कि हमारे सशस्त्र बल कई मोर्चों पर छोटे स्तर के जवाबी हमले कर रहे हैं और रूसी सैनिक संसाधनों की कमी के चलते बढ़त नहीं बना पाए हैं। उन्होंने कहा कि मुक्य हॉटस्पॉट पर स्थिति में बदलाव नहीं हुआ है, इसमें परिवर्तन की संभावना भी नहीं है क्योंकि रूस अपने संसाधनों का पूरा इस्तेमाल कर चुका है। 

रूस-यूक्रेन जंग में मारे गए 103 बच्चे- महाभियोजक

यू्क्रेन की महाभियोजक इरिना वेनेदिक्तोवा ने कहा कि रूस-यूक्रेन जंग में अब तक 103 बच्चों की मौत हुई है। फेसबुक पर दिए अपने बयान में उन्होंने कहा कि 24 फरवरी के बाद से अब तक 100 से ज्यादा बच्चे घायल भी हुए हैं। 

यूक्रेन के दावा- 13,800 रूसी सैनिक मार गिराए

यूक्रेनी सैनिकों ने डोनाबास में दागे दस मोटार्ड

21वें दिन भी रूस व यू्क्रेन की ओर से जबरदस्त गोलीबारी जारी है। इस बीच दोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक की ओर से दावा किया गया है कि, डोनाबास में यू्क्रेनी सैनिक लगातार गोलाबारी कर रहे हैं। यूक्रेन की ओर से 10 मोटार्ड दागे गए हैं। 

कीव में आवासीय इमारत क्षतिग्रस्त 

रूसी हमलों में कीव की एक आवासीय इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, कीव के एक जिले में 12 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। वहीं 37 लोगों को बाहर निकाल लिया गया। 

जपोरिजिया रेलवे स्टेशन पर धमाका

यूक्रेन के जपोरिजिया रेलवे स्टेशन पर धमाका हुआ है। यहां नगर परिषद के सचिव अनातोली कुर्तेव ने धमाके की पुष्टि करते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन पर जोरदार धमाका हुआ है। हालांकि, इस धमाके में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

यूक्रेन ने रूसी हेलीकॉप्टरों पर किया हमला

यूक्रेन के खेरसन में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यूक्रेनी सेना ने रूस के हेलीकॉप्टरों पर जोरदार हमला बोला। इस हमले के बाद की सैटेलाइट तस्वीर भी जारी की गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन की ओर से किए गए हमले में कम से कम तीन हेलीकाप्टरों और सैन्य वाहनों को नष्ट कर दिया गया। 

रूस से तेल सौदा कर गलत पक्ष में खड़ा हो सकता है भारत- अमेरिका 

रूस की ओर से भारत को रियायती दरों पर कच्चे तेल की पेशकश के बाद सबकी नजरें भारत की ओर हैं। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन सॉकी ने कहा कि, भारत अगर इस सौदे को स्वीकार करता है तो यह प्रतिबंधों के उल्लंघन का मामला नहीं होगा। हालांकि, यह सौदा भारत को गलत पक्ष में जरूर खड़ा कर सकता है। 

चेक गणराज्य, पोलैंड और स्लोवेनिया के पीएम ने कहा- आप अकेले नहीं जेलेंस्की

चेक गणराज्य, पोलैंड और स्लोवेनिया के पीएम से जेलेंस्की बैठक खत्म हो गई है। सभी देशों ने जेलेंस्की को समर्थन देते हुए कहा कि आप अकेले नहीं हैं।

नाटो सचिव ने साधा रूस पर निशाना

नाटो सचिव-जनरल जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि हम चिंतित हैं कि मास्को यूक्रेन में संभवतः रासायनिक हथियारों सहित एक झूठा झंडा अभियान चला सकता है। रूस को कोई भी समर्थन, चाहे वह सैन्य हो या कोई अन्य समर्थन, उसे यूक्रेन के खिलाफ इस युद्ध में मदद करेगा।

ब्रिटिश पीएम संयुक्त अरब अमीरात का दौरा करेंगे

ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन बुधवार को सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात का दौरा करेंगे और खाड़ी देशों से अधिक तेल का उत्पादन करने और ब्रिटेन को रूसी तेल पर निर्भरता कम करने में मदद करने के लिए कहेंगे।

चेक गणराज्य, पोलैंड और स्लोवेनिया के पीएम से मिले जेलेंस्की 

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध पर आज चेक गणराज्य, पोलैंड और स्लोवेनिया के प्रधानमंत्रियों के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बैठक की और बैठक से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोगियों के साथ हम इस युद्ध को जीतेंगे।

तीन हफ्ते में पहली बार ब्रेंट क्रूड के भाव 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष का 21वां दिन है। इस युद्ध के चलते बीते दिनों कच्चे तेल का भाव अपने 14 साल के शिखर पहुंचकर 139 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेंट क्रूड के भाव तीन हफ्ते में पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गए हैं।

कीव वार्ताकार ने रूस पर दिया बयान

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध पर विराम को लेकर चल रही बातचीत पर कीव वार्ताकार का कहना है कि रूस के साथ बातचीत मौलिक विरोधाभासों का सामना करती है।

पुतिन ने की यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष से बात

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के साथ फोन पर बात की। उन्होंने यूक्रेन के साथ चल रही बातचीत पर एक समझौते पर चर्चा की और उन्होंने रूस की मांगो को भी रखा। पुतिन ने जोर देकर कहा कि कीव सहमति से समाधान के लिए गंभीर प्रतिबद्धता नहीं दिखा रहा है

कनाडा ने 15 और रूसियों पर लगाए प्रतिबंध

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने एक ट्वीट कर घोषणा की कि कनाडा 15 और रूसी अधिकारियों पर गंभीर प्रतिबंध लगाता है। इनमें सरकार और सैन्य के वर्ग लोग शामिल हैं जो इस अवैध युद्ध में शामिल हैं। कनाडा में जिन व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए हैं उनकी संख्या लगभग 500 पहुंच गई है।

मैरियूपोल से करीब 20000 लोगों को निकाला

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के मैरियूपोल से करीब 20,000 लोगों को निकाला गया।

अमेरिका यूक्रेन को देगा 13.6 बिलियन डॉलर

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को 20 दिन होने के बाद भी खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अमेरिका लगातार यूक्रेन की मदद कर रहा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिका यूक्रेन को 13.6 बिलियन डॉलर की फंडिंग प्रदान करेगा।

500 नागरिकों को रूस ने बनाया बंधक 

जंग के 21वें दिन यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि, रूसी सैनिकों ने मारियूपोल के एक अस्पताल पर कब्जा कर लिया है और करीब 500 लोगों को बंधक बनाकर रखा है। वहीं शहर के मेयर ने बताया कि डॉक्टरों व मरीजों समेत 400 लोग बंधक बनाए गए हैं। उन्हें बाहर नहीं आने दिया जा रहा है।

यूक्रेन ने किया एक और रूसी जनरल को मार गिराने का दावा

यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि, उसने चौथे रूसी जनरल, मेजर जनरल ओलेगा मित्येव को मार गिराया है। कहा गया है कि मेजर जनरल की मौत मारियूपोल में हमले के दौरान हुई।

एक मिनट में 55 बच्चे बन रहे शरणार्थी- यूनिसेफ

यूक्रेन संकट पर यूनिसेफ ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। यूनिसेफ की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, यूक्रेन में हर एक मिनट में 55 बच्चे शरणार्थी बन रहे हैं। यानि, हर एक सेकेंड में एक बच्चा। दूसरे शब्दों में यूक्रेन में प्रतिदिन करीब 75 हजार बच्चे शरणार्थी बन रहे हैं। 

यूक्रेन के कई शहरों में हवाई हमले की चेतवनी

एक बार फिर से यूक्रेन के कई बड़े शहरों में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। इसमें लवीव, चकार्सी, निप्रो, ओबलास्ट व अन्य शहर शामिल हैं। यहां लगातार सायरन बज रहे हैं। 

यूनिसेफ का चौंकाने वाला खुलासा, यूक्रेन में हर एक मिनट में 55 बच्चे बन रहे शरणार्थी

पोलैंड ने यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए सशस्त्र मिशन का आह्वान किया है। कीव दौरे पर गए पोलैंड के प्रधानमंत्री ने नाटो से कहा है कि, यूक्रेन की मदद के लिए मानवीय और शांतिपूर्ण सहायता प्रदान करने की कोशिश की जानी चाहिए। यहां बिना हथियारों के मिशन नहीं हो सकता। शांति स्थापित करने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा संरक्षित मिशन आवश्यक है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here