लोकसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र सिंह नामांकन भरने पहुंचे कठुआ

केंद्रीय मंत्री एवं उधमपुर से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह गुरुवर को नामांकन दाखिल करने के लिए कठुआ पहुंच गए हैं। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह व अन्य भाजपा नेता भी हैं। बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक कठुआ के कालीबाड़ी चौक में जमा हुए। यहां से रोड शो करते हुए जितेंद्र सिंह जिला उपायुक्त कार्यालय के लिए रवाना हुए।

नामांकन भरने के बाद कठुआ शहर के रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे। डॉ. जितेंद्र सिंह पर भाजपा ने तीसरी बार भरोसा जताया है। इससे पहले 2014 व 2019 में वह इसी लोकसभा सीट से विजयी हुए हैं और पीएमओ मंत्री रहे हैं। वहीं, अपना नामांकन दाखिल करने से पहले जितेंद्र सिंह ने सुबह पूजा की। 

पंजाब से ग्रेट खली नामांकन दाखिल कराने के लिए पहुंचे कठुआ

दलीप सिंह उर्फ द ग्रेट खली गुरुवार को डॉ. जितेंद्र सिंह का नामांकन दाखिल कराने के लिए पंजाब से कठुआ पहुंचे हैं। कुछ देर पहले ही जम्मू कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर से उन्होंने प्रदेश में एंट्री ली है।

कठुआ के कालीबड़ी में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करने को लेकर भाजपा समर्थक एकत्रित होना शुरू हो गए हैं। भाजपा समर्थकों ने ढोल की थाप पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। वह भाजपा उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह का स्वागत करने के लिए पहुंचे है। कुछ ही देर में यहां जितेंद्र सिंह और ग्रेट खली पहुंचेंगे। कालीबड़ी से जिला उपायुक्त कार्यालय तक रोड शो करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह और ग्रेट खली  जाएंगे।

27 मार्च है नामांकन की अंतिम तिथि 

पहले चरण में नामांकन की अंतिम तिथि 27 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी और 30 मार्च तक नाम वापस लिए जाएंगे। इस लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा।  

कालीबड़ी में जमा हुए भाजपा समर्थक – फोटो : अनिल कुमारइससे पहले बुधवार को कठुआ शहर के भगवती नगर में प्रदेश के पूर्व वन मंत्री राजीव जसरोटिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से डॉ. जितेंद्र सिंह के नामांकन कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। साथ ही चुनाव के संबंध में विचार-विमर्श किया। पूर्व वनमंत्री ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने तीसरी बार डॉ. जितेंद्र सिंह को लोकसभा क्षेत्र का टिकट दिया है। उनके नामांकन के साथ रामलीला मैदान में होने वाली रैली को यादगार बनाना पार्टी सदस्यों की जिम्मेदारी है। 

Lok Sabha Elections: BJP candidate dr Jitendra Singh from Udhampur file nomination today worships before

चौधरी लाल सिंह की कांग्रेस में वापसी, उधमपुर सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

जम्मू कश्मीर में भाजपा-पीडीपी सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस से दो बार सांसद रह चुके चौधरी लाल सिंह ने बुधवार को लगभग 10 साल के बाद फिर कांग्रेस में वापसी कर ली है। गुरुवार को वह कठुआ पहुंच सकते हैं।

चौधरी लाल सिंह ने उधमुपर सीट से चुनाव लड़ने की बात कही है। हालांकि कांग्रेस की ओर से इस सीट पर उम्मीदवार की घोषणा किया जाना बाकी है। लाल सिंह  2004 और 2009 में उधमपुर की सीट से जीत हासिल कर चुके हैं। अगर कांग्रेस एक बार फिर लाल सिंह को उधमपुर सीट से मैदान में उतारती है तो इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here