लखनऊ: प्रियंका वाड्रा दो दिन तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगी चर्चा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को ‘नव संकल्प’ कार्यशाला में शामिल हुईं। यह कार्यशाला दो दिवसीय है। प्रियंका गांधी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि तीन महीने चुनाव को बीत गए, लेकिन हम मायूस नहीं होंगे। जिनको निराश होना था वो चले गए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि अजय लल्लू ने पार्टी के लिए बहुत काम किया है।

चुनाव के दौरान हमने युवाओं के लिए रोजगार की बात की। उसके बाद भी हम जीत नहीं पाए, हमने जो किया वो काफी नहीं था। उन्होंने कहा कि जनता देख नहीं रही है कि देश में क्या हो रहा है। प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम के बाद पहली बार लखनऊ आई हैं। प्रियंका विधानसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा करेंगी। इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पार्टी नेताओं के साथ मंथन भी करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here