लखनऊ: मकान पर नौकर व उसके साथियों ने किया कब्जा, मालकिन को धमकी देकर भगा दिया

लखनऊः उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां के गाजीपुर के शक्तिनगर इलाके में स्थित एक मकान पर नौकरों ने अपना कब्जा जमा लिया। वहीं, जब मालकिन वापस अपने घर आई तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। पीड़िता ने इस बात की शिकायत जेसीपी पीयूष मोर्डिया से की। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। 

बता दें कि मामला गाजीपुर के शक्तिनगर इलाके का है। यहां पर एक घर में काम करने वाले नौकरों ने अपनी दबंगई दिखाते हुए एक मकान पर कब्जा कर लिया। दरअसल, एक मकान में रहने वाले अमित गुप्ता व उसके साथियों राधा सिंह, महेंद्र सिंह व रितेश गुप्ता ने कब्जा कर लिया। जब मकान मालकिन अपने घर लौटी तो उसने घर पर ताला लगा पाया तो उसका विरोध किया। इस पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस में की तो पुलिस ने मकान खाली करवा कर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने मकान खाली करवा लिया।

नौकरों ने महिला को दी जान से मारने की धमकी
पीड़िता ने बताया कि वह परिवार के साथ मुंबई में रहती है। वहीं, शक्तिनगर में मौसी रहती थी, जब उनकी मौत  हो गई तो संपत्ति के सभी दस्तावेजों पर मां भारती धंजल के नाम हो गई। 23 जुलाई को उनकी मौत के बाद मकान पर ताला लगाकर मुंबई चली गई थीं। सर्वेंट क्वार्टर में नौकर अमित गुप्ता को छोड़ दिया था। सात नवंबर को लौटी तो मामले की जानकारी हुई। उन्होंने जब नौकर से मकान पर कब्जे की बात की तो उसने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया और कहा कि अब ये मकान उसका है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here