मध्य प्रदेश चुनाव: 43 पर कांग्रेस के अध्यक्ष और 170 जनपद पंचायत में 121 पर बीजेपी का कब्जा

मध्यप्रदेश में पहले चरण में 170 जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का चुनाव बुधवार को हुआ। इसमें 121 पर भाजपा समर्थित अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। वहीं, कांग्रेस को 43, गोडवाना गणतंत्र को 2 और निर्दलीय 4 पर अध्यक्ष चुने गए है। वहीं, कांग्रेस का  56 जनपद अध्यक्षों के चुनाव जीतने का दावा किया है। दोनों दलों के दावे एक-दूसरे को हराने के हैं। इंदौर जनपद समेत कई जगहों पर भाजपा ने कांग्रेस के सदस्यों से क्रॉस वोटिंग कराई और भाजपा समर्थकों को जनपद अध्यक्ष बनवाया। इंदौर जनपद अध्यक्ष का चुनाव विश्वजीत सिसोदिया ने जीता है।

प्रदेश की 21 जनपद पंचायतों में अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। अब तक के रिजल्ट में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। उसका दावा है कि 76 जनपदों में से उसके 64 समर्थक अध्यक्ष बने हैं। इंदौर जनपद में क्रॉस वोटिंग से भाजपा के विश्वजीत को 25 में से 14 वोट मिले है। यहां पर 25 में से 13 कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने जीत दर्ज की थी। इसी तरह भोपाल की फंदा जनपद पंचायत में प्रमोद राजपूत अध्यक्ष चुने गए है। उन्हें 25 में से 16 मत मिले। यहां पर 13 भाजपा समर्थित सदस्यों ने जीत हासिल की थी। छह पर कांग्रेस समर्थित जीते थे। छह सदस्यों ने किसी का समर्थन नहीं होने की बात कही थी। राजपूत को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। इससे पहले सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी। यहां बैरिया जनपद पंचायत का चुनाव गुरुवार को होगा। फंदा उपाध्यक्ष की सीट पर भी बीजेपी समर्थित प्रत्याशी जीता है। 

लहार में दोनों जनपद अध्यक्ष कांग्रेस के
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के विधानसभा क्षेत्र लहार की दोनों जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। लहार जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की मीना सिंह और रौन जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के हरनाम सिंह गुर्जर निर्विरोध चुने गए हैं। मुरैना जिले की जोरा जनपद पंचायत में विवाद की स्थिति बन गई। कांग्रेस और बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों को 12-12 वोट मिले। एक वोटर ने बीजेपी के पक्ष में वोट दिखाकर मतदान किया। इसके बाद नियम का हवाला देकर कांग्रेस ने वोट निरस्त करने की मांग की है। इसे लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here