मध्य प्रदेश: प्रियंका गांधी जबलपुर में 12 जून को पहली चुनावी रैली करेंगी

मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपनी तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी 12 जून को जबलपुर दौरे पर जाएंगी। इस दौरान वह पार्टी के लिए चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी। साथ ही साथ प्रियंका गांधी पार्टी की पांच गारंटी का भी ऐलान कर सकती हैं। फिलहाल मध्यप्रदेश में प्रियंका के दौरे को लेकर राजनीति गर्म होती दिखाई दे रही है। वहीं, कांग्रेस प्रियंका के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है।

पांच गारंटी का करेंगी ऐलान

प्रियंका गांधी अपने इस दौरे के दौरान कांग्रेस की पांच गारंटी का ऐलान कर सकती हैं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ओर से पांच गारंटी देने की बाद की जा रही है। कर्नाटक चुनाव में भी पांच गारंटी के दम पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। कर्नाटक चुनाव में मिली इस जीत के बाद कांग्रेस आगामी चुनाव में भी 5 गारंटी को जारी करने के बात कह रही है। 

महाकौशल क्षेत्र पर नजर 

प्रियंका गांधी महाकौशल क्षेत्र से विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का वर्चस्व माना जाता है। वहीं, अपने दौरे के दौरान कई बड़ी घोषणाएं भी कर सकती हैं। साथ ही साथ वहां महिलाओं को लेकर की नई गारंटी की घोषणा कर सकती है। सूत्रों ने बताया है कि प्रियंका गांधी नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 1500 रुपये मासिक भत्ता देने की गारंटी दे सकती हैं। खबर यह भी है कि प्रियंका गांधी नर्मदा पूजा के बाद वचन पत्र जारी करेंगी। इसके अलावा युवाओं को लेकर रोजगार का भी ऐलान कर सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here