यूपी की जेलों में बजेंगे महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र

लखनऊ: कारागार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद अर्थदंड न जमा कर पाने वाले 135 कैदियों को रिहा करने के आदेश दिए हैं।  उन्होंने मानवता के आधार पर फैसला लिया है। प्रजापति ने कैदियों के जीवन में सुधार लाने के लिए जेल में गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करने, प्रवचन और सत्संग का आयोजन करने पर विचार करने का आदेश दिया है। उन्होंने जेल की व्यवस्था में सुधार के लिए बेहतर कदम उठाने के लिए कहा है। मंत्री ने जेल में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यह बातें कही हैं।

उन्होंने कारागार विभाग से संबंधित शिकायतों को दर्ज करने के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी करने के लिए अधिकारियों से विचार करने के लिए कहा है। कैदियों से मुलाकात के लिए ऑफलाइन व्यवस्था को धीरे-धीरे खत्म कर उन्होंने ऑनलाइन व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जेलों के अंदर कैदियों को बेहद व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए  निर्देश दिए हैं।  उन्होंने विभाग में खाली पड़े रिक्त पदों पर विभाग से जानकारी मांगी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here