महाराष्ट्र: रायगढ़ तट पर 8 शव मिले, बार्ज P-305 पीड़ितों के शव होने का संदेह

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में समुद्र तट पर तीन अलग-अलग स्थानों पर आठ शव मिले हैं, जिसकी खबर मिलते ही हड़कंप मच गया है। पुलिस को संदेह है कि ये बार्ज पी-305 के पीड़ितों के शव हो सकते हैं, जो चक्रवात ताउते के कारण मुंबई तट से 175 किलोमीटर दूर समुद्र में डूब गया था। 

रायगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि शनिवार को मिले आठ शवों में से पांच मंडवा तट पर बहकर आए, दो अलीबाग में और एक शव मुरुड में मिला है। उन्होंने कहा कि शवों की अभी पहचान नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन और राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शवों के बारे में सूचित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here