महिंद्रा की एसयूवी 7-सीटर वर्जन की कीमत पता चली

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले महीने अपनी 5-सीटर एसयूवी XUV700 को लॉन्च किया था। उसी समय कार की कीमत भी घोषित कर दी गई थी। पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में आने वाली यह कार MG Hector, Tata Harrier, Tata Safari, Hyundai Creta, और Kia Seltos को टक्कर देगी। इस एसयूवी का 7 सीटर वर्जन भी उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। हाल ही में लीक हुए एक डॉक्यूमेंट में 7-सीटर XUV700 की कीमत सामने आ गई है। 

XUV700 के इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन
एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में आती है। इसमें 2.0 लीटर, चार सिलेंडर, mStallion टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 200hp और 380 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दूसरा इंजन 2.2 लीटर, चार सिलेंडर mHawk टर्बोचार्ज्ड डीजल है। जो 185 hp तक की पावर और 420 Nm तक का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन 6 स्पीड मैनुअल या 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आते हैं। 

डॉक्यूमेंट के अनुसार, XUV700 एसयूवी कुल 29 वेरिएंट में आएगी। इसमें 13 वेरिएंट 5 सीटर के और 16 वेरिएंट 7 सीटर मॉडल के होंगे। 7 सीटर वेरिएंट की कीमत 13.19 लाख रुपये से शुरू होकर 20.69 लाख रुपये तक (सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली) रहने वाली हैं। आइए जानते हैं 7 सीटर वेरिएंट की प्राइस लिस्ट:

Mahindra XUV700 7-सीटर की कीमत

वेरिएंटकीमत 
MX MT Diesel13.19 लाख रुपये
MX MT Petrol12.69 लाख रुपये
AX5 MT Diesel FWD16.69 लाख रुपये
AX5 AT Diesel FWD17.99 लाख रुपये
AX5 MT Petrol FWD15.69 लाख रुपये
AX5 AT Petrol FWD16.99 लाख रुपये
AX5 AT Petrol AWD        18.49 लाख रुपये
AX5 (O) AT Diesel FWD    18.69 लाख रुपये
AX5 (O) AT Petrol FWD    17.69 लाख रुपये
AX7 AT Diesel Std FWD    19.49 लाख रुपये
AX7 AT Diesel Opt FWD    20.19 लाख रुपये
AX7 AT Petrol Opt AWD    21.69 लाख रुपये
AX7 AT Petrol Std FWD    18.49 लाख रुपये
AX7 AT Petrol Opt FWD    19.19 लाख रुपये
AX7 AT Petrol Std AWD19.99 लाख रुपये
AX7 AT Petrol Opt AWD20.69 लाख रुपये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here