ममता बनर्जी की सेहत में सुधार, डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को डॉक्टरों ने पंद्रह दिन आराम करने की सलाह दी है। मंगलवार को आपात लैंडिंग के दौरान ममता बनर्जी को चोट लगी थी। इस कारण उन्हें स्नायुबंधन में चोटें आईं हैं। अभी उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें नी-कैप दी हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें चलने-फिरने में एहतियात बरतने को कहा है। एसएसकेएम अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक पहले यह देखना होगा कि उनके स्वास्थ्य में कितना सुधार हो रहा है। इसके बाद ही किसी तरह का फैसला किया जाएगा। फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ममता बनर्जी को 15 दिनों तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here