मथुरा: चुनावी रंजिश में दलितों पर हमला के आरोपी की नहीं हो पायी गिरफ्तारी

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में पुलिस से न्याय नहीं मिला तो अनुसूचित समाज के पीड़ित लोग पलायन करने को मजबूर हो गया। मंगलवार को पीड़ित परिवार के लोग घर छोड़कर जाने लगे। पलायन की सूचना पर पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को रोका। सीओ ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। लेकिन परिवार पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। वह पलायन पर अड़ा रहा। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। 

बता दें कि दो दिन पहले मगोर्रा क्षेत्र के गांव अड्डा निवासी अनुसूचित समाज के जगराम, गोविंदा आदि को पार्टी विशेष को वोट न डालने पर पार्टी समर्थकों ने बेरहमी से पीटा था। बंदूक, रायफल से फायरिंग भी की गई थी। खून से लथपथ पीड़ित परिवार के लोग न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंचे थे, लेकिन उनकी सुनवाई की बजाय पुलिस ने उन्हें भगा दिया था।

हाथों में बंदूक लेकर खड़े आरोपी

सोमवार को पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पीड़िता क्रांति देवी पत्नी जगराम की तहरीर के आधार पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। 

सामान लेकर घर के बाहर खड़े पीड़ित

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण पीड़ित परिवार दहशत में हैं। मंगलवार को पीड़ित परिवार के लोग गांव छोड़कर जाने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही सीओ गोवर्धन गौरव कुमार त्रिपाठी भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। 

पीड़ितों को समझाते सीओ गोवर्धन

सीओ ने पीड़ित परिवार के लोगों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर पालयन न करने की अपील की। लेकिन परिवार के लोग पालयन पर अड़े हैं। सीओ ने गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। 

पीड़ित के घर पर लगा ताला

सीओ गोवर्धन गौरव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई थी। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहे हैं। पलायन जैसी कोई स्थिति नहीं है। परिवार के लोगों को समझाकर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here