मौलाना तौकीर रजा ने पूछा – हमें दुश्मन क्यूं कहा जाता है?

हरिद्वार की धर्म संसद में 20 लाख मुसलमानों को कत्ल करने की प्रतिक्रिया में बरेली में पिछले दिनों मुस्लिम धर्म संसद में लिए गए फैसले के बाद आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने 20 हजार मुसलमानों के साथ शहादत देने का ऐलान किया था। उसी सिलसिले में शुक्रवार को हजारों मुसलमान यहां इस्लामिया मैदान पर एकत्र हुए।

इस दौरान मौलाना तौकीर ने अपनी तकरीर में हिंदू भाइयों से सवाल करते हुए कहा कि आप बताएं कि हमारी लड़ाई कब थी। उन्होंने श्रीराम और श्रीकृष्ण काल की बात करते हुए कहा राम का युद्ध हुआ रावण से, श्री कृष्ण का युद्ध हुआ कंस से तब मुसलमान कहां था, और अब हमारी लड़ाई क्या है। क्यों हमें दुश्मन कहा जाता है, हम आपस में कब लड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here