मेरठ: गो-तस्कर अकबर बंजारा की 54 बीघा भूमि कुर्क

मेरठ जनपद में शुक्रवार को गो-तस्कर अकबर बंजारा की 54 बीघा भूमि को कुर्क किया गया है। इससे पहले पुलिस ने उसकी संपत्ति को चिन्हित किया था।

बताया गया कि शुक्रवार को सीओ मवाना अभिषेक शर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, लेखपाल प्रवीण कुमार और इंस्पेक्टर महावीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ बहसूमा क्षेत्र के गांव समसपुर पहुंचे। जहां संयुक्त टीम ने 54 बीघा के आम के बाग को कुर्क कर लिया।

पुलिस के अनुसार असम में हमले में मारे गए गो-तस्कर अकबर बंजारा ने अवैध रूप से इस संपत्ति को अर्जित किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here