मूसेवाला हत्याकांड: आरोपी दीपक और उसके दो साथी गिरफ्तार

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में मूसेवाला मर्डर केस के फरार आरोपी दीपक उर्फ मुंडी को उसके दो सहयोगियों कपिल पंडित और राजिंदर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी दी। 

बोलेरो मॉड्यूल का हिस्सा था मुंडी

मूसेवाला हत्याकांड में बोलेरो और कोरोला मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया था। दीपक मुंडी बोलेरो मॉड्यूल का हिस्सा था। इसका नेतृत्व हरियाणा का शार्प शूटर प्रियव्रत फौजी कर रहा था। उनके साथ अंकित सिरसा और कशिश भी थे। मूसेवाला की हत्या के बाद ये चारों गुजरात भाग गए। फरार दीपक मुंडी 8 जुलाई के आसपास तरनतारन में सबसे अलग हो गया। मूसेवाला हत्याकांड में तीन शूटर पहले गिरफ्तार हो चुके हैं और दो पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शार्प शूटर दीपक मुंडी आधुनिक हथियार लेकर फरार हुआ था। पुलिस को खुफिया सूत्रों से यह जानकारी मिली थी। पंजाब पुलिस ने हरियाणा, राजस्थान में भी मुंडी की तलाश की। पुलिस की पांच विशेष टीमें मुंडी की तलाशी कर रही थीं।  

गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में वांछित छठे शार्प शूटर को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुंडी’ तैयार किया था। दीपक मुंडी की तलाश में पुलिस टीमों ने अमृतसर और तरनतारन के कई गांवों में छापेमारी की थी। पुलिस को सूचना मिली कि दीपक मुंडी पास में ही कहीं छिपा है। इसके बाद पुलिस ने लगातार तलाशी अभियान चला रही है। अब पुलिस को सफलता मिल गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here