अपनी कैबिनेट सहित रामलला के दर्शन करने पहुंचे एमपी के सीएम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचे। राम की नगरी पहुंचने पर वो काफी खुश नजर आए।

डॉ. यादव ने कहा कि बड़े सौभाग्य के बाद ये दिन आया है जब अयोध्या में राम मंदिर का सपना साकार हुआ है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का संबंध दो हजार साल से है। जब राजा विक्रमादित्य अयोध्या आए थे।

हम यहां पर भगवान श्रीराम से आशीर्वाद लेने आए हैं जिससे कि हम देश के गरीबों के लिए काम करते रहें।

अभी तक कई राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दरबार में आकर हाजिरी लगा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here