मुज़फ्फरनगर: तलाक लेकर महिला पक्ष ने पति को सरेआम पीटा

मुजफ्फरनगर में तलाक देने के बाद लड़की पक्ष की महिलाओं ने लड़के की जमकर पिटाई कर दी। पत्नी समेत 3 महिलाओं ने कचहरी के बाहर ही युवक को जमकर पीटा। साथ ही गाली-गलौज भी की। वहीं लड़के के परिवार वाले उसको बचाते हुए नजर आए। करीब 15 मिनट तक कचहरी के बाहर ये ड्रामा चलता रहा। मामला मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजरू का है। यह घटना 27 दिसंबर की है। दोपहर करीब 1 बजे लड़के के साथ मारपीट की गई है। कचहरी में खड़े किसी युवक ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया। उसके बाद उसने वीडियो वायरल कर दिया।

एक युवक बाल खींचता रहा
वीडियो में देखा जा सकता है कि 3 मुस्लिम महिलाएं लड़के को पकड़ कर पीट रही हैं। महिलाएं लड़के को घूसें और थप्पड़ मार रही हैं। उनके साथ एक युवक भी है, जो लड़के के बाल खींच रहा है। वहीं लड़का पक्ष के लोग उसको बचाने का प्रयास कर रहे हैं। आसपास के लोग भी बीच-बचाव करने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।

मेरठ में हुई थी साबिया और राशिद की शादी
1 नवंबर, 2021 को मुजफ्फरनगर की साबिया का निकाह मेरठ के राशिद से हुआ था। निकाह के बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। पहले तो दोनों को समझाया गया, लेकिन मामला बढ़ने पर सबिया के घर वाले उसे अपने साथ ले गए। विवाद को लेकर दोनों पक्षों में भी काफी तनाव रहता था।

बात नहीं बनने पर दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों ने बैठकर तलाक दिलवाने का फैसला किया। यह भी तय किया गया कि लड़के पक्ष की ओर से लड़की को 1 लाख 30 हजार रुपए भरपाई के रूप में दिए जाएंगे। तीन तारीखों में तलाक देना तय किया गया।

युवक को आई हैं गंभीर चोटें
बताया जा रहा है, पहली तारीख 25 अक्टूबर, 2022 तय हुई। इस डेट पर दोनों पक्षों ने कोर्ट में तलाक पर हामी भरी। उसके बाद 25 नवंबर को दूसरी तारीख तय की गई। तब भी दोनों पक्ष कोर्ट में सहमत दिखे। मंगलवार यानी 27 दिसंबर को तलाक की तीसरी तारीख तय थी। इस दिन फाइनल तलाक होने के बाद जैसे ही लड़के पक्ष ने लड़की को पैसे दिए, लड़की पक्ष की महिलाओं ने हमला कर दिया। इस मारपीट में युवक को गंभीर चोटें भी आई हैं। हालांकि किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here