मुजफ्फरनगर: हर्षोल्लास से मनाया रानी अहिल्या बाई का जन्मदिन

मुजफ्फरनगर। आज देवी अहिल्याबाई होल्कर का जन्मोत्सव समारोह बड़े धूमधाम से कोविड-19 का पालन करते हुए सरवट रोड स्थित देवी अहिल्या बाई होल्कर चौक पर मनाया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ के पदाधिकारियों में राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद धनगर एवं प्रदेश सचिव रजनीश धनगर, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष शिवकुमार धनगर, जिला अध्यक्ष विनोद धनगर, राजीव धनगर, पम्मी धनगर, राहुल धनगर, सुमित धनगर, विजयनगर, राजेंद्र धनगर, संदीप धनगर एवं सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अरविंद धनगर द्वारा किया गया एवं अध्यक्षता अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष विनोद धनगर फौजी ने की। समारोह में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल पाल भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here