मुज़फ्फरनगर: लखीमपुर खीरी कांड को लेकर चौधरी जयंत का मोदी सरकार पर हमला

रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार लखीमपुर खीरी के चार किसान परिवारों को नौकरी तक नहीं दे पाई है। घायलों को अब तक मुआवजा नहीं मिला। यह सरकार की विफलता है।

रालोद अध्यक्ष ने कहा कि खतौली उप चुनाव में जनता ने गठबंधन पर भरोसा जताया है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम जनता की आवाज बनेंगे। हर प्लेटफार्म पर जनता की आवाज को उठाया जाएगा, जनता के भरोसे को गठबंधन टूटने नहीं देगा। गठबंधन का हर कार्यकर्ता जनता के लिए है। भाजपा जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाए जनता की आवाज को दबाना चाहती है। 

उन्होंने कहा कि रामपुर में क्या हुआ, यह सबने देखा। लेकिन जनता के मन में क्या है, यह भी सभी जानते हैं।

उधर, रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने भी विधानसभा में लखीमपुर खीरी के किसानों की समस्या को उठाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here